WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

सोलर प्रोजेक्ट के नाम पर खेजड़ी का अवैध कटान, श्रीडूंगरगढ़ में 4 पेड़ काटे मिले

वन विभाग मौके पर पहुंचा, आरा मशीन से कटान की आशंका, सोलर कंपनी पर उठे सवाल

डूंगरगढ़ one 6 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर जिले में सोलर ऊर्जा परियोजनाओं के विस्तार के साथ राज्यवृक्ष खेजड़ी का अवैध कटान पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। इसको लेकर जिलेभर में पर्यावरण प्रेमियों में भारी रोष देखने को मिल रहा है।
मंगलवार को वन विभाग की टीम वनपाल हरिकिशन, वनरक्षक शुभाष चन्द्र टेऊ गांव निवासी पुरखाराम पुत्र गणपतराम जाट के खेत में निरीक्षण के लिए पहुंची। मौके पर खेत में चार खेजड़ी के पेड़ कटे हुए पाए गए।

वन विभाग को मौके पर मौजूद पुरखाराम के पुत्र मनीष ने बताया कि यह खेत एक सोलर कंपनी को लीज पर दिया गया है और खेजड़ी के पेड़ों का कटान सोलर कंपनी द्वारा ही किया गया है।

प्रारंभिक जांच में खेजड़ी के पेड़ों के कटान में आरा मशीन का प्रयोग होने के संकेत मिले हैं। वन विभाग ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर संबंधित सोलर कंपनी व जिम्मेदारों के खिलाफ वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़