WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

22 जनवरी को मोमासर में होगा हिंदू सम्मेलन, तैयारियां प्रारंभ

श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। आगामी 22 जनवरी 2026 को क्षेत्र के गांवा मोमासर में हिंदू सम्मेलन होगा और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है। मंगलवार को मोमासर के भोमियाजी मंदिर परिसर में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सम्मेलन संबंधी व्यवस्थाओं के लिए आयोजन कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी संयोजक बीरबल सेवानिवृत अध्यापक, सहसंयोजक हरिराम गोदारा, कोष प्रभारी सांवरमल शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी भागीरथ प्रजापत को दायित्व दिया गया है। कार्यकारिणी सदस्य मनोज संचेती, मदनलाल सोनी, बजरंगलाल प्रजापत, भादर गोदारा, पवन कुमार, सुदंर भार्गव, ओमप्रकाश बाफना को जिम्मेदारी सौंपी गई। आयोजन को लेकर विभिन्न तैयारियों पर सदस्यों ने विस्तृत चर्चा की गई व सम्मेलन की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अतिथि रूप में भैराराम डूडी व फतेहसिंह जांगिड़ मौजूद रहें। विदित रहें गत दिनों मोमासर में अनेक परिवारों को झांसा देकर ईसाई बनाने का मामला सामने आया जिसकी जांच भी पुलिस द्वारा की जा रही है। मामले के बाद गांव के हिंदू परिवारों में चिंता का माहौल छा गया जिससे वे लगातार समस्या के समाधान पर भी विचार विमर्श कर रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़