श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। रात के अंधेरे में क्षेत्र के गांव सूडसर में एक निर्माणाधीन सोलर प्लांट में खेजड़ी के पेड़ काटे गए। पर्यावरण प्रेमियों के विरोध के बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर एक ट्रेक्टर टॉली और आरा मशीन को जब्त करने की कार्रवाई को अंजाम दिया है।
विभाग के सहायक वन संरक्षक सतपाल सिंह ने बताया कि मौके पर 4 पेड़ काटे गए है व 33 पेड़ मौजूद है। वहीं टीम ने पहुंचकर एक ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त की व आगामी कार्रवाई की जा रही है। बता देवें जिले में ही नहीं प्रेदश भर में खेजड़ी के पेड़ काटने पर सख्त कानून बनाए जाने की मांग की जा रही है। श्रीजंभेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था द्वारा मुख्य मंत्री के नाम उपखंड अधिकारी को ज्ञापन भी मंगलवार को दिया गया और मजबूत कानून की मांग की गई। संस्था सदस्यों ने कहा कि लगातार क्षेत्र में खेजड़ी के पेड़ों की कटाई हो रही है और प्रशासन को कई बार अवगत करवाया जा चुका है परंतु फिर भी कानून की कमी के कारण राज्य वृक्ष काटने वालों के हौसले बुलंद है। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी सांवतसर सरपंच महीराम, कैलाश विश्नोई, हरिराम धारणियां, धर्मपाल ज्याणसी, बजरंगलाल धारणियां, सीताराम, हरीराम, धनराज, सुनिल राहड़, मांगीलाल खीचड़, विनोद धारणियां, मेघसिंह राजगुरू, बजरंगसिंह राजपुरोहित, श्रवणनाथ, सरपंच प्रतिनिधि बेनीसर बीरबल गोदारा, राजूसिंह राजपुरोहित, राधेश्याम सहित अनेक युवा मौजूद रहें।