श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026। उत्तरी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा समाज में महिला सशक्तिकरण को बल देने के लिए जरूरतमंद व प्रतिभाशाली छात्राओं को लेपटॉप दिए जाने की प्रेरणीय पहल की है। योजना में श्रीडूंगरगढ़ कार्यकारिणी की अनुशंषा पर बिग्गाबास निवासी रोशनी पुत्री दिनेश बिहानी का चयन किया गया। सोमवार शाम को महेश भवन में आयोजित संगठन कार्यक्रम में रोशनी को अपनी शिक्षा पर ध्यान देने की शुभकामनाएं देते हुए लेपटॉप भेंट दिया गया। कार्यक्रम में संगठन के प्रदेश व जिला पदाधिकारी सहित स्थानीय पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुई। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष निशा झंवर ने महिलाओं को एकजुट होकर महिला शक्ति को पहचान कर सकारात्मक उपयोग करने की बात कही। झंवर ने महिलाओं से देश व समाज के निर्माण में सकारात्मक सहयोग देने का आह्वान किया। झंवर ने कहा कि स्त्री को सृष्टि के रचनाकार के समान बताया गया है, आज फिर जरूरत है कि देश का महिला वर्ग जागरूक हो और समाज को सही दिशा देने का प्रयास करें, अन्यथा पाश्चात्यकरण की होड़ हमारी संस्कृति को विनाश की ओर ही ले जा रही है। इस अवसर पर प्रदेश संयुक्त मंत्री ज्योति दरगढ़ ने महिलाओं को बालिकाओं की शिक्षा पर ध्यान देने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश संयुक्त मंत्री शांति लखोटिया, जिलाध्यक्ष कंचन राठी, जिला सचिव विभा बिहानी, जिला उपाध्यक्ष भारती डागा, तहसील अध्यक्ष ललिता सोमानी, मंत्री पूनम दरक, कोषाध्यक्ष कृष्णा पेड़िवाल ने छात्रा को लेपटॉप सौंपा। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। कार्यक्रम में कौशल्या झंवर, रेखा मूंधड़ा, मंजू पेड़िवाल, प्रीति सोमाणी, कांता झंवर, सरोज सोमाणी, किरण सोमाणी सहित अनेक सदस्य शामिल हुई। जय महेश के घोष के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया। संगठन की स्थानीय सदस्य व समाज की मौजिज महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुई।