WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

विदेश में रहने वाले पति के भेजे पैसे देने घर आये पति के दोस्त ने की महिला से ज्यादती, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 6 जनवरी 2026।विदेश में रहने वाले पति ने घर के लिए रूपए भेजे और वो रूपए देने घर आए पति के दोस्त ने महिला से ज्यादती करने का मामला श्रीडूंगरगढ़ थाने में दर्ज हुआ है।
कस्बे के बिग्गाबास में रहने वाली एक विवाहिता का पति विदेश में रह कर मजदूरी कर रहा है। उसको यहां से लेकर गया ठेकेदार गांव आया तो उसके पति ने ठेकेदार के हाथों रुपये भेजे। रुपये देने घर आये ठेकेदार ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ करते हुए, अश्लील फब्तियां कसी व ज्यादती कर डाली। आरोपी ने पीड़िता को फोटो-वीडियो बना लेने व किसी को बताने पर वायरल कर देने की धमकी भी दी। पीड़िता ने फोन पर विदेश में बैठे अपने पति को बताया तो उसके पति ने आरोपी को उलाहना दिया। इस पर आरोपी ने उसके पति को विदेश में ही चोरी के इलजाम में फंसा देने की धमकी देते हुए गाली गलौज किया। पीड़िता की रिपोर्ट पर श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज किया गया है जिसकी जांच हेडकांस्टेबल संदीप करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़