WhatsApp Menu
शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  रात 10 बजे नशे में धुत आरोपी घर में घुसे, फोड़ दिया सिर, मामला दर्ज।  |  श्रीडूंगरगढ़ में कलेक्टर-एसपी की बैठक: ट्रैफिक सुधारने, निराश्रित गोवंश शिफ्ट करने और हाईवे के अवैध कट बंद करने के निर्देश  | 

जरिए इस्तगासों से मामले दर्ज, दिसम्बर समाप्ति के साथ ही शुरू हुआ मुकदमों का दौर।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 5 जनवरी 2025। वर्ष के अंत में आंकड़ों को मैनेज करने के प्रयास में पुलिस द्वारा प्रथम दृष्टया अपराध नहीं दिखने वाले परिवाद मुकदमों के रूप में दर्ज नहीं किए जाते एवं परिवादियों द्वारा वकीलों के सहारे से न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत कर न्यायालय के आदेशों से मामला दर्ज करवाया जाता है। हर वर्ष देखे जाने वाले इस ट्रेंड को इस वर्ष भी देखा गया एवं जनवरी शुरू होते ही श्रीडूंगरगढ़ थाने में जरिए इस्तगासे दर्ज होने वाले मामलों की झड़ी लग गई है। शुरू के पांच दिनों में ही थाने में दस मामले दर्ज हो गए है। पढ़ें आज दर्ज हुए दो मामलों की पूरी खबरें एकसाथ।
विवाह के दस साल बाद दहेज के लिए घर से निकालने का मामला दर्ज।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव सुरजनसर निवासी इमरतीदेवी ने रतनगढ़ के लोहा निवासी अपने पति सत्यनारायण, ससुर भंवरलाल जाट, सास केशरदेवी, देवर किशनलाल, ननद संतरा, ननदोई भंवरलाल के खिलाफ अपने विवाह के दस साल बाद दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने जरिए इस्तगासे पुलिस को बताया कि उसका विवाह 21 अगस्त 2016 को हुआ था एवं तभी से आरोपी उसे कम दहेज के लिए तंग परेशान करने लगे व करीब छह माह पहले उसे उसकी पुत्री के साथ घर से निकाल दिया। गत वर्ष 1 नवम्बर को पंचायती भी हुई जिसमें आरोपी उसके पीहर आए। तब भी आरोपी तीन लाख रुपए का दहेज देने के बाद ही उसे रखने की बात कहने लगे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एसआई पवन कुमार को प्रदान की गई है।
बहू ने मारे सास को पत्थर, भूंखड अपने नाम करवाने की जिद।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के बिग्गाबास निवासी पन्नाराम रेगर ने अपने छोटे भाई मस्तानराम, उसकी पत्नी सीतादेवी व मोमासर बास निवासी रामलाल वाल्मिकी के खिलाफ पैतृक भुखंड अपने नाम करवाने के लिए मां के साथ मारपीट करने का आरोप लगाते हुए जरिए इस्तगासे मामला दर्ज करवाया है। पन्नाराम ने पुलिस को बताया कि गत 30 अक्टूबर 2025 को शाम छह बजे उसकी मां उसके सबसे छोटे भाई प्रकाश के घर से उसके घर आ रही थी। तभी रास्ते में आरोपी बीच वाले भाई मस्तानराम की पत्नी सीतादेवी ने उसको रोक लिया एवं पत्थरों से चोट पहुंचाई। शोर मचाने पर परिवादी की पत्नी मंजूदेवी, छोटे भाई प्रकाश की पत्नी सुमित्रा छुडवाने पहुंची तो उनके साथ भी मारपीट कर डाली व गहने छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है एवं जांच एएसआई सुरेश कुमार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़