WhatsApp Menu
विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  |  शीतला मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, धोक लगाकर मांगी बच्चों के लिए मंगलकामनाएं  |  श्रीडूंगरगढ़ में शीतला माता की पूजा, घरों में लगाया बासी भोजन का भोग; मंदिर में उमड़े श्रद्धालु  |  11 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

नेत्रदान महादान अभियान के तहत तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान

डूंगरगढ़ one 4 जनवरी, 2025 श्रीडूंगरगढ़। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ की ओर से संचालित नेत्रदान महादान अभियान के अंतर्गत तीन नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया गया। यह अभियान नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक के निर्देशन में चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में अलग-अलग स्थानों से नेत्रदान करने वाले परिवारों को सम्मान पत्र प्रदान किए गए। इसमें स्वर्गीय शुभीदेवी तातेड़ के नेत्रदान पर उनके परिजन राकेश तातेड़ (सहयोगी), पवन कुमार चोपड़ा के नेत्रदान पर फूसराज चोपड़ा (सहयोगी) तथा कुणतासर निवासी स्वर्गीय तीजादेवी साहू के नेत्रदान पर उनके परिजन सुगनाराम साहू व मुखराम साहू को सम्मानित किया गया।

सम्मान पत्र तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विक्रम मालू, मंत्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान संयोजक अशोक झाबक, दीपक छाजेड़, सुमित बरड़िया व पवन सेठिया द्वारा भेंट किए गए।
इस अवसर पर अशोक झाबक ने श्रावक समाज व जैन समाज से मरणोपरांत नेत्रदान करने की अपील की। कार्यक्रम में स्वर्गीय शुभीदेवी तातेड़ परिवार की ओर से परिषद को एक मेडिकल बेड देने की घोषणा भी की गई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रावक समाज ने ‘ॐ अर्हम’ के जयघोष के साथ नेत्रदानी परिवारों का सम्मान किया। अंत में परिषद की ओर से सभी का आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़