WhatsApp Menu
अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  |  विभागीय अधिकारियों के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष पहुंचे धरनास्थल पर, ग्रामीणों ने जताया आभार  |  बीएससी प्रथम वर्ष की परीक्षा देने गया छात्र हुआ लापता, परिजन परेशान, की मदद की अपील  | 

सेवा भारती करेगी सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, बनाई रूपरेखा।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 4 जनवरी 2026। क्षेत्र में निराश्रित बालक व बालिकाओं के लिए उत्तम सेवा प्रकल्प सेवाधाम का संचालन, सेवा बस्तियों में विभिन्न शिक्षापरक व सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजक संस्था सेवा भारती समिति द्वारा क्षेत्र में पहली बार सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की रूपरेखा बनाई गई। रविवार को छात्रावास परिसर में समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विवाह समारोह में बढ़ते खर्च व जरूरतमंद परिवारों की सहायतार्थ सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की चर्चा की गई। सदस्यों ने सर्वसम्मति से आयोजन के लिए सहमति जताई व 15 जनवरी तक इसके लिए पंजीकरण करवाने की तिथि तय की गई। आयोजन की सफलता सुनिश्चित करते हुए एक 11 सदस्यों की समिति का गठन किया गया। समिति में संरक्षक वयोवृद्ध शिक्षाविद रूपचंद सोनी को बनाया गया। अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य, उपाध्यक्ष ललित डागा व निर्मल पुगलिया, संयोजक व्याख्याता सरोज शर्मा, सह संयोजक कंचल व्यास, कोषाध्यक्ष कन्हैयालाल जाखड़, गौरीशंकर सारस्वत, महावीर माली, जगदीश प्रसाद मूंधड़ा व तोलाराम जाखड़ को दायित्व दिया गया। समिति के जिला मंत्री सुभाष शास्त्री ने बताया कि 15 जनवरी 2026 तक जरूरत मंद परिवार अपने लड़के व लड़कियों का विवाह समारोह में करवाने के लिए पंजीकरण करवाए। समारोह में विवाह संबंधी विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं समिति द्वारा की जाएगी। विवाह समारोह समिति के अध्यक्ष श्यामसुदंर आर्य ने क्षेत्रवासियों को इस अनूठे आयोजन में सहयोगी बनने का पुण्य लेने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़