WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

ताश पत्तों पर सजाया जुए का खेल, पहुंची पुलिस, चार को पकड़कर नगदी बरामद की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 3 जनवरी 2026। ताश पत्तों पर जुए का खेल सजाया और अचानक पुलिस ने पहुंचकर खेल बिगाड़ दिया। पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया और नगदी व पत्ते बरामद करने की कार्रवाई को अंजाम दिया।
सेरूणा थाना क्षेत्र में कोटासर रोही में एक खेत में बीती रात करीब 9 बजे जुए के चल रहें खेल पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई की। थाने के एएसआई पूर्णमल ने कार्रवाई करते हुए बताया कि दुलचासर निवासी सीताराम जाट, मघाराम जाट, ओमप्रकाश नायक व हुक्माराम नायक को ताश पत्तों पर जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से 3300 रूपए नगदी व ताश पत्ते बरामद कर आरपीजीओ एक्ट में मामला दर्ज कर जांच एएसआई महेंद्र सिंह को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़