कोटासर में आयोजित होगी संगीतमय करणी कथा व नानी बाई का मायरा।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र के गांव कोटासर में श्रीकरणी गौसेवा समिति गौशाला के परिसर में स्थित करणी माता मंदिर में 4 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीआवड़ करणी कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का समय दोपहर सवा एक बजे से शाम सवा चार बजे तक होगा व कथा का वाचन रविशंकर पारीक करेंगे। वहीं इसी स्थान पर 5 जनवरी से 7 जनवरी तक शाम 8 बजे से रात 10 बजे तक नानी बाई का मायरा का वाचन भी किया जाएगा। गांव के करणी भक्त व गौसेवी ग्रामीण आयोजन की तैयारियों में जुट गए है।
श्रीडूंगरगढ़ में होगा 4 जनवरी से नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। कस्बे के आड़सर बास के हरिराम बाबा मंदिर में 4 जनवरी से 12 जनवरी तक नौ दिवसीय रामकथा का आयोजन होगा। पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि श्रद्धालु उत्साह के साथ रामकथा आयोजन की तैयारियों में जुट गए है। कथा का समय दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और कथा का वाचन पंडित मुकेश जोशी करेंगे।