WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

खाटू श्याम से लौट रही कार डिवाइडर से टकराकर हुई चकनाचूर, दो युवक हुए घायल।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 2 जनवरी 2026। खाटू श्याम जी जाकर बीकानेर लौट रही कार अलसुबह करीब 4 बजे घुमचक्कर पर बने डिवाइडर से टकरा गई। तेज स्पीड के कारण डिवाइडर से टकरा कर कार पलट गई और आगे से चकनाचूर हो गयी। कार सवार बीकानेर निवासी 5 युवकों में दो युवक 30 वर्षीय रामदेव मोदी व 32 वर्षीय शंकर सुथार घायल हो गए। घटना स्थल पर जावेद तेली, बाबू टोकसिया, समीर मौके पर पहुंचे व कार सवार 5 युवकों की बाहर निकलने में मदद की। घायलों को डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एम्बुलेंस में उपजिला अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़