WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

एमडीएस छात्रावास विकास समिति की बैठक संपन्न, दानदाताओं ने सहयोग की घोषणा की।

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 31 दिसम्बर 2025। बुधवार को महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास परिसर में संपन्न हुई। बैठक में ज्यानी देवी गोदारा की स्मृति में उनके पुत्र पेमाराम, हड़मानाराम, किशनाराम, कुम्भाराम, मालाराम, गंगाराम गोदारा ने बालिका छात्रावास में 1.01 लाख रुपए का सहयोग देने की घोषणा की। धीरदेसर चोटियान निवासी सहीराम आर्य ने 42 हजार रुपये बालिका शिक्षा स्कॉलरशिप हेतु सहयोग देने की घोषणा की। संस्था में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपए न्यूनतम राशि के अधिकाधिक मेम्बर बनाने का लक्ष्य दोहराया गया। बैठक में दोनों छात्रावासों की चल रही शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की गई। संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने भवन निर्माण कार्य की प्रगति रिपोर्ट एवं बैठक का एजेण्डा प्रस्तुत किया जिस पर चर्चा की गई।
पूर्व प्रधान भामूं की स्मृति में खेल कूद प्रतियोगिताओं का होगा आयोजन, ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बुधवार को समिति की बैठक में आगामी 5 जनवरी 2025 को पूर्व प्रधान दानाराम भामूं की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के आयोजन का निर्णय लिया गया। छात्रावास परिसर में 3 व 4 जनवरी को विभिन्न कैटेगरी की दौड़, रस्सा-कस्सी, ऊंची कूद की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। 5 जनवरी को भामूं के नशा मुक्ति संदेश को जन जागृति मिशन का रूप देते हुए नशा मुक्ति रैली निकाली जाएगी। समिति अध्यक्ष एडवोकेट श्यामसुन्दर आर्य, तुलछीराम गोदारा, लक्ष्मणराम खिलेरी, आदुराम जाखड़, सोहनलाल गोदारा, मास्टर प्रभुराम बाना, कुम्भाराम गोदारा, धर्माराम कुकणा ने समाज हित में विचार विमर्श करते हुए अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में मोडाराम तरड़, पुरखाराम कुकणा, रामचन्द्र गोदारा, कानाराम तरड़, भंवरलाल खिलेरी, भागुराम जाखड़, केशराराम कड़वासरा, भंवरलाल खिलेरी, रामचन्द्र गीला, देवाराम ज्याणी, दीपाराम खिलेरी,  सहिराम आर्य, मनमोहन रिंटोड़, सुगनाराम जाखड़, गोपालराम खिलेरी, पन्नालाल डेलू, हनुमान महिया, ख्यालीराम सहू, दयानन्द बेनीवाल, हरलाल भाम्भू, लालचंद सहू उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़