WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

श्रीडूंगरगढ़ में मावठ की बारिश, किसानों के चेहरे खिले

लंबे इंतजार के बाद साल के आखिरी दिन इंद्रदेव मेहरबान, रबी की फसलों को राहत

डूंगरगढ़ one 31 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में लंबे इंतजार के बाद आखिरकार मावठ की बारिश हुई। साल के आखिरी दिन बुधवार को इंद्रदेव की मेहरबानी से क्षेत्र के कई गांवों में हल्की बारिश दर्ज की गई। इस बारिश को रबी की फसलों के लिए संजीवनी माना जा रहा है।

किसानों का कहना है कि अब तक मौसम अनुकूल नहीं रहने के कारण गेहूं, चना और सरसों जैसी रबी की फसलें अपेक्षित बढ़वार नहीं ले पा रही थीं। बारिश नहीं होने से खेतों की नमी कम हो गई थी, जिससे किसान चिंतित नजर आ रहे थे। मावठ की रिमझिम बारिश से अब खेतों में नमी लौटेगी और फसलों को तेजी से बढ़ने में मदद मिलेगी।
मौसम विभाग ने पहले ही वर्ष के अंतिम दिन से अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई थी। बुधवार सुबह से ही मौसम बदला हुआ नजर आया और शाम होते-होते बादलों की गड़गड़ाहट के साथ श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में हल्की बरसात हुई।
बुजुर्ग किसानों ने बताया कि इस बार सर्दी कम पड़ने और कोहरा नहीं आने से आगामी जमाने को लेकर संशय बना हुआ है। उनका कहना है कि यदि आगे भी मौसम में ठंड और नमी का संतुलन नहीं बना, तो इसका असर फसलों की पैदावार पर पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़