WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  |  सैन समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से की मुलाकात, सैन जयंती समारोह में आने की जताई मंशा  | 

क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ उद्घाटन, जेबीएन तोलियासर ने खोला जीत का खाता, दर्शकों में रहा उत्साह

श्रीडूंगरगढ़ ONE 30 दिसंबर 2025। गांव जैतासर के पंचमुखी बालाजी क्रिकेट मैदान पर मंगलवार को पंचमुखी बालाजी क्रिकेट ग्रामीण प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया।
उद्घाटन समारोह में कानाराम शर्मा, सीताराम सोनी, शंकर सोनी व ग्राम विकास अधिकारी हजारी गोदारा ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। अतिथियों ने खेल की भावना से खेल खेलने और श्रेष्ठ प्रदर्शन करने की बात कही। उद्घाटन सत्र में गांव के अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए व अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। बड़ी संख्या में युवाओं ने आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। पहला उद्घाटन मैच जेबीएन स्पोर्टस तोलियासर व दादोजी क्रिकेट क्लब हेमासर के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में जेबीएन स्पोर्टस ने जीत का खाता खोला और 73 रनों से मैच जीत लिया। विदित रहें प्रदेश भर अनेक प्रतिष्ठित क्रिकेट प्रतियोगिताओं में जेबीएन स्पोर्टस ने विजय का परचम फहराया है। वहीं दूसरा मैच गुसाईंसर बड़ा वर्सेज धीरदेसर पुरोहितान के बीच खेला गया जिसमें धीरदेसर पुरोहितान की टीम ने 6 विकेट से मैच जीत लिया। मंगलवार को दो मैच खेले गए व आयोजक सदस्यों ने बताया कि बुधवार से 4 मैच खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़