WhatsApp Menu
12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  |  अपनी तैयारी को दे विषय विशेषज्ञों के साथ सलेक्शन की दिशा, भारती कोचिंग एंड डफेंस एकेडमी में शुरू होगा कल से टारगेट बैच।  |  नाई की अगुवाई में सैन समाज का प्रतिनिधि मंडल मिला सीएम से, समाज हित में उठाई मांगे, ज्ञापन सौंप कर किया आग्रह।  | 

SIR को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, प्रति बूथ की लिस्ट सौंपी, वंचित के नाम जुड़वाने का आह्वान किया।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 दिसंबर 2025। रविवार को माकपा कार्यालय में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने माकपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। गांव व शहर के सभी बूथों के कार्यकर्ताओं को मतदाता सूचियां उपलब्ध करवाई गई। महिया ने कार्यकर्ताओं से सभी बूथों की सूचियों का अवलोकन करते हुए वंचित वोटों को जुड़वाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची चुनावी लोकतंत्र की बुनियाद है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर मतदाता सूची का सत्यापन करें और किसी भी तरह की अनियमितता के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायतीराज और नगर निकाय चुनावों में माकपा पूरी ताकत के साथ मैदानी जंग लड़ेगी। बैठक में आगामी पंचायतीराज एवं नगर निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए विस्तृत चर्चा की गई। पूर्व माकपा सचिव अशोक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि SIR प्रक्रिया के बाद जारी प्रारूप मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, नाम हटवाने, त्रुटि सुधार एवं आपत्ति दर्ज कराने का अवसर आम मतदाताओं को दिया गया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहें। किसी प्रकार की गड़बड़ी को समय रहते दुरुस्त करवाया जा सके। माकपा सचिव मुखराम गोदारा ने बताया कि प्रारूप सूची के प्रकाशन के बाद तय अवधि में नए मतदाताओं के नाम जोड़े जा सकते हैं, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटवाए जा सकते हैं तथा नाम, उम्र, पता जैसी त्रुटियों पर आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। उन्होंने कहा कि माकपा का उद्देश्य है कि मजदूर, किसान, नौजवान, महिलाएं और आम जनता का हर वोट सुरक्षित रहे और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा हो।
ये रहें शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। बैठक में उपप्रधान प्रतिनिधि मालचंद नैण, पंचायत समिति सदस्य ओमप्रकाश नायक, टेऊ सरपंच सुनील दुगरिया, सरपंच सोनियासर नंदलाल बिहाणी, नत्थूनाथ मंडा, मोडाराम तर्ड, पूर्व प्रधान भागूराम सहू, हरचंद सिहाग, मूलाराम सहु, गणपत ज्याणी, गणपत महिया, रामेश्वर गोदारा, हेतदान चारण, पूर्व सरपंच दानाराम भादू व ओमप्रकाश सारण, मुखराम नैण, समुंद्र सिहाग, गोपाल भादू, मनोहर कड़वासरा, भंवरलाल बाना, जेताराम मेघवाल, सियाराम भुंवाल, तोलाराम भुंवाल, रामप्रताप डेलु, तोलाराम गोदारा, तोलाराम पारीक लिखमादेसर, राकेश मेघवाल, अमरगिरी, प्रहलाद भांभू, मोहन मेघवाल, गिरधारीलाल जाखड़, सहीराम भुवाल, तोलाराम सहू, महावीर ओझा, रमेश जाखड़, दौलतराम मेघवाल, राजेंद्र जाखड़, शेखर रैगर, लालाराम सारण, मदनलाल प्रजापत, मामराज आंवला, सीताराम गोदारा, गौरव टाडा, भंवरलाल प्रजापत, जावेद बेहलीम, शौकीन काजी, सुभाष जावा, मुकेश ज्याणी, कैलाश मेघवाल, शिवलाल भादू, मुखराम नायक, सतुनाथ सिद्ध, दीपक करवा, कमल करवा, नारायणराम गिल्ला, मंगतूराम वाल्मीकि, मुकेश दमामी, कमल सोनी, अभिजीत मंडा सहित बड़ी संख्या में माकपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आगामी चुनावों में जनहित के मुद्दों पर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया और इंकलाबी नारों के साथ सभा का विसर्जन किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़