WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  |  12 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ में ‘घर संसार स्टोर’ पर घरेलू सामान की सबसे किफायती रेंज, ग्राहकों को मिल रहे आकर्षक ऑफर  |  गली-गली गूंजे गणगौर के गीत, सज-धज कर युवतियों ने हर्षोल्लास के साथ निकाले घुड़ले।  | 

खेत की सींव में लगी पट्टी से टकराई मोटरसाइकिल, युवक की हुई मौत, मामला दर्ज।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 28 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक खेत की सींव से मौटरसाइकिल टकरा गई और घायल युवक ने ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। युवक के भाई ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
गांव लाखनसर निवासी 42 वर्षीय मेघाराम पुत्र टीकूराम नायक ने पुलिस को परिवाद देते हुए लाखनसर निवासी रूपचंद के नायक खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 10 दिसंबर 2025 को दोपहर तीन बजे उसका भाई प्रभुराम व रूपचंद लाखनदेसर से पाटमदेसर मोटरसाइकिल पर जा रहें थे। मोटरसाइकिल रूपचंद चला रहा था और उसने लापरवाही व गफलत से बाइक चलाकर लाखनसर से करीब एक किलोमीटर दूर एक खेत की सीमाबंदी पर लगी पट्टी से भिड़ा दी। जिससे प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे बीकानेर पीबीएम रेफर कर दिया गया। पीबीएम में शनिवार 27 दिसंबर सुबह करीब 5 बजे प्रभुराम की मौत हो गई। परिवादी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत देते कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच एएसआई राजकुमार को सौंप दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़