WhatsApp Menu
2 साल से भुगतान नहीं, 900 से ज्यादा BRP में नाराजगी; मार्च तक पैसे नहीं मिले तो सामाजिक अंकेक्षण का बहिष्कार  |  श्रीडूंगरगढ़ शैक्षिक जगत से दो खास खबरें  |  कांग्रेस OBC विभाग की जिला कार्यकारिणी घोषित, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से चार नेताओं को जिम्मेदारी  |  श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में साइबर सेफ्टी व महिला सुरक्षा पर वीसी  |  श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी सीताराम लगातार दूसरी बार बने माहेश्वरी सभा गुवाहाटी के निर्विरोध अध्यक्ष, मिल रही बधाइयां।  | 

15 वर्षीय बालिका निकली स्कूल के लिए, लौटकर घर नहीं आई, पुलिस ने तलाश शुरू की

श्रीडूंगरगढ़ ONE 26 दिसंबर 2025। क्षेत्र में एक 15 साल की नाबालिग 23 दिसंबर की दोपहर घर से स्कूल गई और लापता हो गई, वहीं पुलिस ने नाबालिग की आयु देखते हुए संवेदनशीलता बरतते हुए तलाश प्रारंभ कर दी है।

हैड कांस्टेबल देवाराम बालिका की तलाश में दबिश देते हुए मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। युवती के भाई ने बताया कि युवती 23 दिसंबर को दोपहर करीब 1.30 बजे घर से खाना खाकर स्कूल गई थी और लौट कर नहीं आई। परिवादी ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंच कर गांव कितासर के एक युवक पर उसे बहला फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने मामले में इसी गांव के तीन चार अन्य के शामिल होने का अंदेशा जताया है। परिवार ने नाबालिग की तलाश करने की गुहार लगाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़