श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर निकाली जा रही विकास रथ यात्रा गुरूवार को गांव गुसाईंसर बड़ा पहुंची। यहां विधायक ताराचंद सारस्वत यात्रा में शामिल हुए और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों, फूलमालाओं से यात्रा का स्वागत करते हुए विधायक का अभिनंदन किया। विधायक ने भारत रत्न व पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज्य सरकार के कार्य गिनवाते हुए सीएम का आभार जताया और विधानसभा क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में सड़कों, नालियों, बिजली, पानी सहित हर वर्ग के लिए करोड़ों रुपये के जन हित में हुए विकास कार्यों का उल्लेख किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह तंवर, मोहनलाल कुलडिया, जगदीश पारीक, मदन सोनी, मूलचंद इंदौरिया, देवकरण पारीक, मुरलीनाथ, श्रवण शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गांव गुसाईसर बड़ा से स्वागत में तोलाराम गोदारा, भंवराराम गोदारा, जैसाराम खाती, भूराराम खाती, प्रयागदास स्वामी, सोहनलाल गोदारा, सुगनाराम मेघवाल, रामूराम नायक, नानूराम शर्मा, खींयाराम लुहार, कानाराम मेघवाल, रेण्वंतराम नायक, मदनलाल शर्मा, टालिराम शर्मा, सोहनदास स्वामी, ताराचंद शर्मा, भानीराम स्वामी, मदनलाल सांसी, महेन्द्र कुम्हार, आदूराम सहारण, केवलचंद शर्मा, खुमाराम नायक, आशाराम गोदारा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहें। गुरूवार को विकास रथ यात्रा ग्राम पंचायत धीरदेसर चोटियान, कुंतासर, बिग्गाबास रामसरा भी पहुंची। इन गांवो में भी उत्साहित कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों ने रथ का स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ता संदीप सिंह मिंगसरिया ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विधायक के प्रयासों से जल जीवन मिशन योजना के तहत करीब 735 करोड रुपए के कार्य होने व हर घर में शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने की बात कही। सभी गांवो में ग्रामीणों ने विधायक द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों के लिए उनका आभार जताया। इस दौरान श्रवण सिंह कितासर, अशोक सिंह, सहीराम नोसरिया, ओबीसी मंत्री मेघराज सोनी रथ के साथ रहें वहीं देवीलाल शर्मा, लक्ष्मण जाखड़ सरपंच जैसाराम जाखड़, राजेंद्र मेघवाल, एड महेंद्र कुमार स्वामी, श्रवणदास स्वामी, रामचंद्र शर्मा, कानाराम नायक, धीरदेसर चोटिया सरपंच रामचंद्र चोटिया, गजानंद शर्मा, लिछमण सिंह, इंद्रसिंह, किशन सिंह, बजरंग लाल चोटिया, एड ओमप्रकाश बारोठिया सहित ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।