WhatsApp Menu
समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  |  घर में घुसकर माँ बेटे पर जानलेवा हमला करने के आरोपी की जमानत खारिज  |  1 मार्च के ओलंपियाड विजेता स्कूटी-साइकिल सहित अनेक पुरस्कारों से होंगे सम्मानित।  | 

झांसी से बीकानेर आई एक करोड़ से अधिक की मूंगफली, श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी पर धोखाधड़ी व धमकाने का मामला दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 25 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली खरीद से भ्रष्टाचार के तार यूपी के झांसी से जुड़ गए है। इस संबंध में एक मामला झांसी के सीपरी थाने में दर्ज हुआ है, जिसमें श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी पर धोखाधड़ी व धमकाने के आरोप लगाए गए है।

झांसी के सीपरी थाना क्षेत्र में मंडी भोजला के विशाल साहू पुत्र रमेश चंद्र साहू प्रोपराईटर मैसर्स राजेश कुमार, रमेश कुमार ने देराजसर निवासी बजरंग सारस्वत उसके बेटे जितेंद्र उर्फ हरि व दलाल सौरभ गोयल पुत्र अनिल कुमार गोयल निवासी भुसावर के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र कर उसके रूपए हड़प लेने के आरोप में मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने उसे बीकानेर में मूंगफली की बहुत मांग होने की बात कह कर 15 से 20 ट्रक मूंगफली की तुरंत आवश्यकता की बात कही। परिवादी ने बताया कि सौरभ गोयल को वह पहले से जानता था और उसी की गारंटी पर उसने सारस्वत को माल भेज दिया। आरोपी ने 10 दिन में माल का भुगतान करने का आश्वासन दिया। बता देवें 2024 की खरीद 15 मार्च 2025 को पूरी हुई है और उसके बाद माल जमा करवाने के दौरान ये मामला सामने आया है। परिवादी ने बताया कि उसने आरोपी को 15 ट्रक मूंगफली भेजी है, उसने 7 अप्रैल 2025 को 2 ट्रक, 10 अप्रैल 2025 को 3 ट्रक, 11 अप्रैल 2025 को तीन ट्रक, 12 अप्रैल 2025 को चार ट्रक, 13 अप्रैल को दो ट्रक व 14 अप्रैल को एक ट्रक भेजा व कुल 15 ट्रक मूंगफली भेजी। आरोपी ने बैंक में कुछ तकनीकी परेशानी का बहाना बना कर 15 ट्रक मूंगफली का 1 करोड दो लाख उनहत्तर हजार सात सौ उन्यासी रूपए का भूगतान उसे नहीं किया। परिवादी ने बताया कि बार बार रूप्ए मांगने पर उसे एक एक लाख कर पांच लाख का भुगतान किया। वहीं शेष 97.69.773 रूपए जानबूझकर नहीं दिए। परिवादी ने पुलिस ने बताया कि आरोपी भुगतान नहीं दे रहें और मांगने पर राजनीति में ऊंची पहुंच होने और जान से मारने की धमकी दी। परिवादी की रिपोर्ट पर सीपरी थाने में मामला दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक अनिल कुमार तिवाड़ी को दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़