WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

श्रीडूंगरगढ़ की ऑलराउंडर खिलाड़ी सरिता व बादनूं की सरिता उतरेगी मैदान पर, कल शुरू होगा नेशनल खेल

श्रीडूंगरगढ़ ONE 24 दिसंबर 2025। 1 जनवरी 2026 से मध्यप्रदेश् के शिवपुरी में आयोजित नेशनल गर्ल्स क्रिकेट टीम में श्रीडूंगरगढ़ की सरिता बाना व बादनूं की सरिता ने फाइनल सलेक्शन हासिल कर लिया है।
राजस्थान की टीम में बीकानेर जिले से दो युवतियों का चयन हुआ है। जिसमें राउमावि लिखमीसर उत्तरादा की छात्रा सरिता पुत्री भागुराम बाना व बादनूं के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय की छात्रा सरिता पुत्री मुन्नीराम शामिल है। अन्य विभिन्न जिलों से टीम का चयन फाइनल हो गया है। सरिता बाना ऑलराउंडर के रूप में मैदान पर उतरेगी। सरिता बल्लेबाज होने के साथ मिडियम प्रेशर की गेंदबाज है। ये बालिकाएं क्रिकेट टीम 19 वर्षीय नेशनल में अपने खेल का प्रदर्शन करेंगी। जोधपुर में प्रशिक्षण स्थल पर बाना के साथ उनके कोच ओमप्रकाश भुंवाल, शारीरिक शिक्षक भागीरथ सुथार, शारिरिक शिक्षक हरीराम एवं मनोज जाखड भी साथ थे। शिक्षकों ने बालिका का हौसला बढ़ाया व फाइनल टीम में स्थान बनाने पर बधाई दी। भुंवाल ने उन्हें नेशनल में श्रेष्ठ प्रदर्शन की प्रेरणा देते हुए खेल की अनेक तकनीकी जानकारी भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़