डूंगरगढ़ one 24 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। ग्रामीण अंचल की बेटियाँ अब राष्ट्रीय स्तर पर राजस्थान का नाम रोशन कर रही हैं। रीड़ी गांव की दो होनहार कबड्डी खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
रीड़ी कबड्डी टीम के कोच मांगीनाथ जाखड़ ने बताया कि 51वीं जूनियर नेशनल कबड्डी चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 25 से 28 दिसंबर तक कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में होगा। इसमें राजस्थान बालिका टीम में मोनिका छरंग पुत्री मेघराज छरंग निवासी रीड़ी का चयन हुआ है।
वहीं SGFI के तत्वावधान में आयोजित अंडर-17 राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रवीना पुत्री हरिराम जाखड़ का चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 24 से 29 दिसंबर तक कोंकथम (महाराष्ट्र) में आयोजित की जाएगी।
खिलाड़ियों के चयन पर सरपंच हेतराम जाखड़ सहित ग्रामवासियों ने खुशी जताते हुए दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन की शुभकामनाएँ दीं।
खिलाड़ियों ने इस अवसर पर सरपंच गुड्डी देवी एवं सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ का आभार जताया। उन्होंने बताया कि गांव में राष्ट्रीय स्तर का खेल मैदान, टिन शेड और सिंथेटिक मैट उपलब्ध होने से खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण का अवसर मिला।
कोचों की मेहनत लाई रंग
रीड़ी टीम के कोच मांगीनाथ सिद्ध और हेतराम जाखड़ द्वारा पिछले 3- 4 वर्षों से लगातार सुबह-शाम कराई जा रही मेहनत का ही नतीजा है कि अब तक गांव के 10 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। पिछले 1-2 वर्षों से रीड़ी कबड्डी में पूरे राजस्थान में अपनी पहचान बना चुका है।