श्रीडूंगरगढ़ ONE 23 दिसंबर 2025। गुजरात के महानगर सूरत में रविवार रात पहली बार गुरू जसनाथजी महाराज का जम्मा जागरण व अग्नि नृत्य का विशाल आयोजन किया गया। संत परमहंस सोमनाथजी महाराज व हंसोजी धाम लिखमादेसर के महंत भंवरनाथजी के सान्निध्य में आयोजित जागरण में सिद्ध मंडली द्वारा ऊँकार गायन व अग्नि नृत्य प्रस्तुति दी गई। संत सोमनाथजी महाराज ने गुरू जसनाथ जी महाराज के जीवन वृतांत सुनाए व उनके द्वारा दिए गए 36 नियमावली के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी। आयोजन समिति के मुन्नीनाथ मंडा व काननाथ जयाणी ने बताया कि सूरत वडोदरा व अहमदाबाद के दानदाताओं के सहयोग से आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें सिद्ध युवा महासभा के अध्यक्ष मुन्नानाथ सऊ, चाऊ धाम के महंत मोहननाथजी, कूकणा मालासर धाम के महंत रूघनाथजी, सहित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक, पदाधिकारी, सूरत शहर के जनप्रतिनिधि सहित हजारों लोग शामिल हुए। सभी ने अग्नि नृत्य पहली बार देखा और इसे अद्भूत बताते हुए जसनाथजी महाराज के 36 नियमों के बारे में जाना। श्रीडूंगरगढ़, लिखमादेसर, पूनरासर, रीड़ी सहित विभिन्न स्थानों से जसनाथी लोग बड़ी संख्या में जम्मा जागरण में शामिल होने सूरत पहुंचे।