श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। झंवर बस स्टैंड पर स्थित अंग्रेजी माध्यम एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को तीन दिवसीय खेल महोत्सव प्रारंभ हुआ। स्कूल के नर्सरी से लेकर 12वीं तक के विद्यार्थी विभिन्न आयु वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़ कर शामिल हो रहें है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि उत्साह, अनुशासन व खेल भावना के साथ खेल महोत्सव प्रारंभ हुआ। जिसमें छोटे बच्चों के लिए मनोरंजक एवं कौशल विकास से जुड़ी खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। उन्होंने शिक्षा के साथ खेल को जरूरी बताते हुए इससे विद्यार्थी के मानसिक व शारीरिक रूप से मजबूत होने की बात कही। स्कूल खेल मैदान में कबड्डी व खो खो के मैच आयोजित हुए। जिसमें बच्चों ने जमकर हूटिंग की और पसंदीदा खिलाड़ियों के लिए नारे लगाए। सीनियर वर्ग कबड्डी के बालक वर्ग में अशोक टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, द्वितीय स्थान टैगोर टीम व तृतीय स्थान शिवाजी टीम ने प्राप्त किया। वहीं बालिका वर्ग में प्रथम स्थान अशोक टीम ने द्वितीय स्थान विवेकानंद टीम ने और तृतीय स्थान टैगोर टीम ने हासिल किया। खेल महोत्सव को सफल बनाने में कल्चरल हेड वंदना सोनी, बी.आर. पंडिया, संपत एवं पीटीआई मुकेश खिलरी, कोऑर्डिनेटर महादेव बोहरा सक्रिय भूमिका निभा रहें है।