WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  |  फांसी का फंदा लगाकर युवक ने अपनी जीवनलीला समाप्त की  | 

जी घबराने पर डंपर चालक उतरा नीचे, सड़क किनारे बैठा वहीं हुई मौत

श्रीडूंगरगढ़ ONE 22 दिसंबर 2025। अप्रत्याशित और अचानक दम तोड़ देने की घटनाएं क्षेत्र में ही नहीं देश भर में बढ़ रही है। सोमवार सुबह एक डंपर चालक जी घबराने पर डंपर रोककर नीचे उतरा और सड़क किनारे जहां बैठा वहीं उसकी मौत हो गई।
हैड कांस्टेबल रामस्वरूप ने बताया कि सुबह करीब 6 बजे गांव ठुकरियासर के निकट लिखमादेसर फांटा पर सड़क किनारे डंपर रोक कर चालक 40 वर्षीय देवीलाल पुत्र देवाराम निवासी दुंकर, बीदासर नीचे उतरा। उसने लोगों को बताया कि जी घबरा रहा है। वह वहीं बैठ गया और वहीं उसने दम तोड़ दिया। आस पास के लोगों ने उसे उपजिला अस्पताल पहुंचाया तो चिकित्सकों ने कार्डिएक अरेस्ट (हार्ट अटैक) से मौत होने की आशंका जताई। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़