बाबा साहब अंबेडकर लाइब्रेरी से जुड़े तीन विद्यार्थियों का अंतिम चयन
डूंगरगढ़ one 21 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के मोमासर गांव के दिखणादा बास स्थित बाबा साहब अंबेडकर लाइब्रेरी से जुड़े विद्यार्थियों ने प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल कर गांव का नाम रोशन किया है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
तीन विद्यार्थियों का अंतिम चयन
लाइब्रेरी से अध्ययन करने वाले राकेश मेघवाल पशु परिचर, दानाराम मेघवाल अग्निवीर, एवं फेफाराम मेघवाल राजस्थान पुलिस का अंतिम रूप से चयन हुआ है।
इसके अलावा मुकेश बावरी, बजरंग लाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, पंकज मेघवाल और युवराज मेघवाल के चयन की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। इनके लिए ग्रामीणों ने अग्रिम शुभकामनाएं दी हैं।
लाइब्रेरी बनी युवाओं के लिए अध्ययन केंद्र
उप प्रशासक जुगराज संचेती के सहयोग से निर्मित इस लाइब्रेरी को ग्रामीण युवाओं के लिए अध्ययन का बेहतर केंद्र माना जा रहा है।
बाबू लाल गर्ग ने बताया कि लाइब्रेरी ने गांव के युवाओं को सकारात्मक दिशा और नियमित अध्ययन का माहौल दिया है।
इस उपलब्धि पर ग्राम पंचायत एवं मोहल्ला वासियों ने उप प्रशासक जुगराज संचेती का आभार व्यक्त किया है।