WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

कृष्ण जन्म की बांटी बधाइयां, सुने अनेक कथा प्रसंग, भावविभोर हुए श्रद्धालु।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 21 दिसंबर 2025। सेरूणा के तेजा गार्डन में आयोजित भक्तिमय भागवत के भव्य आयोजन में शनिवार को कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। कथावाचक गौरव कृष्ण गोस्वामीजी ने कहा कि पारिवारिक जीवन में शांति व प्रेम से रहने की प्रेरणा देते हुए अनेक प्रसंग सुनाए। महाराज ने महर्षि दधीची की दानवीरता की कथा का वर्णन किया। हिरण्यकश्यपु उद्धार व प्रह्लाद रक्षा की कथा सुनाते हुए महाराज ने भगवान को कृपानिधान बताया व कहा कि बांके बिहारी अपने भक्त को कभी नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि होली भक्त की विजय का पर्व है। महाराज ने वामन अवतार व रामावतार की कथा सुनाई। मंच से कृष्ण जन्म की घोषणा के साथ ही पांडाल जयकारों से गूंज उठा। नंद के आनंद भयो… गीत पर श्रद्धालु झूम उठे। थाली बजाते हुए खूब बधाई बांटी गई। श्रद्धालुओं को खिलोने, प्रसाद वितरण किया गया। महाराज ने कल की कथा में गोवर्धन पूजन व छप्पन भोग के उत्सव होने की जानकारी दी। श्रीडूंगरगढ़ निवासी व दिल्ली प्रवासी कथा आयोजक राधाकृष्ण करनाणी परिवार ने कथा विराम पर भगवान की आरती की। परिवार के सदस्य कथा की विभिन्न व्यवस्थाओं में अपनी सेवाएं दे रहें है। कथा के चौथे दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भावविभोर होकर कृष्ण जन्म का आनंद मनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़