श्रीडूंगरगढ़ ONE 20 दिसंबर 2025। कृषि कुओं पर सिंगल फेज बिजली सप्लाई दो दिनों से बंद होने का आरोप लगाते हुए लिखमादेसर जीएसएस के बाहर किसानों ने आज प्रदर्शन किया। किसानों ने बताया कि गत दो दिन से सिंगल फेज बिजली आपूर्ति बंद कर दी है, जिससे खेतों में रहने वाले लोग, महिलाएं, विद्यार्थी खासे परेशान हो रहें है। मुकेश ज्याणी ने बताया कि 2017 के बाद से किसानों को 24 घंटे सिंगल फेस बिजली मिलना शुरू हुई थी, जिसे अब बंद किया जा रहा है। खेतों में शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक व सुबह 6 बजे से 10 बजे तक सिंगल फेस बिजली दी जा रही है। जिससे किसानों में नाराजगी है। किसानों ने लिखमादेसर जीएसएस के बाहर प्रदर्शन करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। इस दौरान गिरधारी गोदारा, रामप्रताप तरड, राजेश जाट ने कहा कि आगामी बुधवार को लिखमादेसर गांव के जीएसएस में किसान एक बैठक का आयोजन करेंगे व आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे। इस मौके पर रामलाल जाट, सत्तू मेघवाल, इंद्राज सिद्ध, काननाथ मंडा, नारायणनाथ, भागू जाट, श्याम गोदारा सहित अनेक किसान शामिल रहें। बिजली विभाग के एक्सईएन विष्णु मैथी ने बताया कि क्षेत्र में कृषि कनेक्शनों पर नियमानुसार पूरी बिजली आपूर्ति दी जा रही है।