WhatsApp Menu
13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  |  समस्या के इंतजार में बैठे रहें अधिकारी, समाधान के लिए नहीं पहुंचे परिवादी। जनसुनवाई में आए मात्र दो प्रकरण..  |  सड़क दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा, चचेरे भाई ने कार चालक के खिलाफ करवाया मामला दर्ज  | 

बीकानेर में बाल वाहिनियों पर सख्ती, अवकाश के बाद चलेगा सघन जांच अभियान

नियम तोड़े तो स्कूल संचालक पर होगी कार्रवाई, बिना हेलमेट आने वाले छात्रों की जिम्मेदारी भी स्कूल की

डूंगरगढ़ one 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। जिले में बाल वाहिनियों के संचालन को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। शीतकालीन अवकाश के बाद पुलिस और प्रशासन विभिन्न विभागों के सहयोग से बाल वाहिनियों की सघन जांच करेगा। नियमों में किसी भी तरह की कमी मिलने पर संबंधित स्कूल संचालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह निर्णय शुक्रवार को जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिया गया।

कलेक्टर के निर्देश

  • जिला परिवहन अधिकारी सभी बाल वाहिनी संचालकों की बैठक कर निर्धारित नॉर्म्स की जानकारी देंगे।
  • शीतकालीन अवकाश तक सभी कमियां दूर कराना अनिवार्य होगा।
  • अवकाश के बाद नियमों की अवहेलना पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
  • निजी स्कूल अपने परिसर के बाहर बाल वाहिनी खड़ी नहीं करेंगे।
  • यदि कोई छात्र दुपहिया वाहन से स्कूल आता है तो हेलमेट अनिवार्य होगा, उल्लंघन पर जिम्मेदारी स्कूल संचालक की होगी।

स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम
कलेक्टर ने स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा से जुड़े जागरूकता कार्यक्रम नियमित रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए।

बैठक में ये रहे मौजूद
पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर, नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, मुख्य अभियंता ललित ओझा, एनएचएआई परियोजना प्रबंधक पीयूष राजवंशी, पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता ओपी मंडार, अधिशाषी अभियंता डॉ. विमल गहलोत सहित शिक्षा, परिवहन, जलदाय और अन्य विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़