श्रीडूंगरगढ़ ONE। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल में परीक्षा 2025 के लिए क्षेत्र से करीब 700 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। इन अभ्यर्थियों के लिए जरूरी सूचना स्कूल की ओर से आई है। परीक्षाओं के पूर्व प्रभारी रहें डॉ मनीष सैनी ने बताया कि आवेदन पत्र में हुई कोई त्रुटि या कमी पाए जाने पर आवेदन पत्र को रिजेक्ट कर दिया जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थी को आपत्ति संदेश के माध्यम से उसके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त होगी। अभ्यर्थी नाम, पिता का नाम, माता का नाम तथा जन्मतिथि में सुधार हेतु अभ्यर्थी को पोर्टल पर Document Upload Option पर क्लिक करना होगा। उसके बाद “त्रुटि जानने के लिए यहां क्लिक करें” के विकल्प पर क्लिक करें और संबंधित त्रुटि के अनुसार आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर सुधार करना होगा। इसके अतिरिक्त किसी अन्य विवरण में परिवर्तन किया जाना हो तो उसके लिए Change Request प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। डॉ सैनी ने बताया कि नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि में परिवर्तन करना हो तथा साथ ही अन्य किसी विवरण में भी परिवर्तन प्रस्तावित हो, तो ऐसी स्थिति में, प्रथम चरण में नाम, पिता का नाम, माता का नाम, जन्मतिथि से संबंधित त्रुटि सुधार कर दस्तावेज अपलोड करना अनिवार्य होगा। उसके बाद ही चेंज रिक्वेस्ट प्रस्तुत की जाए। क्योंकि एक बार चेंज रिक्वेस्ट प्रस्तुत किए जाने के पश्चात, अभ्यर्थी के लिए एडिट अथवा डॉक्यूमेंट अपलोड का विकल्प स्वत: समाप्त हो जाएगा। वहीं चेंज रिक्वेस्ट के स्वीकृत होने के पश्चात अभ्यर्थी को आवश्यक संशोधन करने के उपरांत आवेदन पत्र को पुन लॉक एव सबमिट करना होगा।