WhatsApp Menu
नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

18,712 किसानों के कटे टोकन, 2433 की हुई तुलवाई, सभी केंद्रो पर जारी है मूंगफली तुलवाई

श्रीडूंगरगढ़ ONE 19 दिसंबर 2025। “नौ दिन चले अढ़ाई कोस” हिंदी मुहावरा धीमी गति से काम करने पर कहा जाता है। श्रीडूंगरगढ़ में मूंगफली खरीद की धीमी चाल पर ये सटीक बैठ रही है। मूंगफली उत्पादक क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ में 2025 की सरकारी खरीद के लिए 18,712 किसानों के टोकन पंजीयन हुए है। खरीद 24 नवंबर से 90 दिन तक की जानी है। करीब एक माह होने के को है और खरीद अभी अढाई कोस भी नहीं पहुंची है। गुरूवार शाम उपखंड कार्यालय में आयोजित आपात बैठक में सहकारिता विभाग के अधिकारी भिकासिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 दिसंबर तक 2433 किसानों की मूंगफली तुलवाई की गई है। वहीं 4677 टोकन जारी कर दिए गए है। जिनमें से 2433 किसानों की 42918.98 क्विंटल मूंगफली खरीद की गई है। खरीद की हुई मूंगफली वेयरहाउस में जमा करवा दी गई, जिसमें शेष को भेजा जा रहा है। बता देवें बिजली बिल की अनिवार्यता से अनेक किसान पुत्र अपनी मूंगफली खरीद से वंचित रहते हुए केंद्रों से निराश लौट रहें है। ऐसे में सभी किसानों की खरीद समय पर पूरी करवाना भी विभाग के सामने चुनौती से कम नहीं है।
सभी केंद्रों पर जारी है मूंगफली खरीद का कार्य।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में सभी छह केंद्रो पर खरीद जारी है। सांवतसर खरीद केंद्र के निलंबन की अनुशंसा गुरूवार को आयोजित बैठक में की गई परंतु इस संबंध में कोई सिफारिश विभाग को अभी तक नहीं भेजी गई है। निलंबन का कोई आदेश विभाग ने जारी नहीं किया है। विभागीय अधिकारी भिकासिंह ने बताया कि किसान किसी बहकावें में ना आवे और खरीद संबंधी समस्या होने पर समिति में संपर्क करें। भिकासिंह ने बताया कि सभी खरीद केंद्रो पर खरीद सुचारू की जा रही है। इन केंद्रो पर अधिक से अधिक किसानों को लाभ मिल सकें इसके लिए प्रयास किए जा रहें है। वहीं केंद्रो पर निगरानी भी रखी जाएगी जिससे भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच की जा सकें। सांवतसर केंद्र के व्यवस्थापक सुभाष विश्नोई ने बताया कि 20 नवंबर तक जारी टोकन की खरीद जारी है और नए टोकन देने पर एक बार रोक लगा दी है। जिससे सेंटर पर पड़ा माल उठवाया जा सकें। विश्नोई ने बताया कि अभी तक कोई संस्पेंड का आदेश प्राप्त नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़