WhatsApp Menu
नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  श्रीडूंगरगढ़ मंडी से देखें सभी जिंसो के “आज के भाव”  | 

KCC की सीमा 5 लाख करने की मांग, केंद्रीय मंत्री मेघवाल को सौंपा ज्ञापन

डूंगरगढ़ one 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। किसानों के हितों को लेकर एक महत्वपूर्ण पहल सामने आई है। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान किसानों से जुड़ी प्रमुख मांगों को लेकर केंद्रीय मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

भेंट के दौरान राज्यमंत्री सुथार ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) की वर्तमान 3 लाख रुपये की सीमा को बढ़ाकर 5 लाख रुपये करने तथा इस पर ब्याज में अतिरिक्त छूट दिए जाने की मांग रखी। उन्होंने बताया कि बढ़ती लागत और कृषि संबंधी खर्चों को देखते हुए यह कदम किसानों के लिए बेहद राहतकारी साबित होगा।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने किसानों की इस मांग को गंभीरता से सुना और सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि इस विषय में शीघ्र आवश्यक कार्रवाई के प्रयास किए जाएंगे।

इस अवसर पर रतन सिंह (महामंत्री, किसान मोर्चा), भरत सुथार (जिला मंत्री) और भंवरलाल बाना भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़