डूंगरगढ़ one 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के देराजसर गांव में समाजसेवी स्व. मूलचंद भादू की तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर 21 दिसंबर को विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर देराजसर नवयुवक मंडल के सौजन्य से चोपड़ा सती दादी ट्रस्ट भवन में आयोजित होगा।
गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में रक्तदान शिविर के बैनर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्रीडूंगरगढ़ के पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया, कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष विशनाराम सियाग, कांग्रेस शहर अध्यक्ष मदन गोपाल मेघवाल, कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मूलाराम भादू, युवा नेता कृष्ण गोदारा सहित अनेक जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अतिथियों ने स्व. मूलचंद भादू की स्मृति में आयोजित इस रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए युवाओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।
पूर्व विधायक गिरधारी लाल महिया ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है और इससे किसी जरूरतमंद का जीवन बचाया जा सकता है।