WhatsApp Menu
हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  |  13 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

मूंगफली खरीद पर गरमाई सियासत, किसानों की चिंता देख विधायक ने बुलाई आपात बैठक

एसडीएम ने कहा- खरीद में अनियमितता या भ्रष्टाचार मिला तो होगी सख्त कार्रवाई

डूंगरगढ़ one 19 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद को लेकर चल रही बयानबाजी और किसानों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने गुरुवार को उपखंड कार्यालय में आपात बैठक बुलाई। बैठक में प्रशासन और सहकारिता विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि खरीद प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और नियमानुसार हो।

बैठक में विधायक ताराचंद सारस्वत, उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, श्रीडूंगरगढ़ क्रय-विक्रय सहकारी समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी भीका सिंह, समिति के कर्मचारी और ठेकेदार मौजूद रहे।

17 दिसंबर तक 42,918 क्विंटल मूंगफली की खरीद

सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर 2025 तक किसानों से कुल 42,918.98 क्विंटल मूंगफली की खरीद की जा चुकी है, जिससे 2433 किसान लाभान्वित हुए हैं। खरीदी गई मूंगफली में से 67,988.20 क्विंटल वेयरहाउस में जमा करवाई जा चुकी है, जबकि शेष मूंगफली को जल्द भिजवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अब तक 4677 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें से 2433 टोकनों की तुलाई पूरी हो चुकी है।

विधायक के निर्देश- किसानों को अधिकतम लाभ मिले

विधायक ताराचंद सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। व्यवस्था ऐसी हो कि किसानों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें समर्थन मूल्य का पूरा लाभ मिले।

किसानों से अपील, बहकावे में न आएं

सहकारिता विभाग के अधिकारी भीका सिंह ने किसानों से अपील की कि वे किसी भी तरह के बहकावे में न आएं। मूंगफली खरीद से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए सीधे समिति कार्यालय से संपर्क करें।

एसडीएम की चेतावनी

उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा ने साफ कहा कि खरीद प्रक्रिया के दौरान यदि अनियमितता, भ्रष्टाचार या किसी भी प्रकार का अनुचित कार्य पाया गया तो संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़