WhatsApp Menu
20 मार्च से 26 मार्च तक नेहरू पार्क में होगा भागवत कथा का आयोजन, विदुषी पूजा करेगी कथा का वाचन, तैयारियां प्रारंभ  |  हाई स्कूल रोड पर आज खुलेगा विश्व हिंदू परिषद का कार्यालय  |  रामनवमी धर्म यात्रा की तैयारी का जोश, विहिप कार्यालय का उद्घाटन आज, धर्म यात्रा समिति का होगा गठन  |  नेम धरम के लिए श्याम जांगिड़ को चुन्नीलाल सोमानी राजस्थानी कथा पुरस्कार  |  दो बाइकें भिड़ी आमने-सामने दो, दो घायल व दो हुए चोटिल, घर लौट रहें जागरूक युवकों ने की मदद  | 

हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर आरयूबी निर्माण, 23-24 दिसंबर को कई ट्रेनें प्रभावित

डूंगरगढ़ one 18 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। हिसार-सादुलपुर रेलखंड पर हिसार-चडोद स्टेशनों के बीच समपार फाटक संख्या 15-ए पर रेलवे अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य किया जाएगा। इसके लिए रेलवे द्वारा ब्लॉक लिया जा रहा है। इस दौरान कई ट्रेनों को आंशिक रूप से रद्द किया गया है, जबकि एक ट्रेन का मार्ग परिवर्तित रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार, प्रभावित रेलसेवाओं का विवरण इस प्रकार है-

आंशिक रद्द ट्रेनें

23 दिसंबर 2025

  • 14897 बीकानेर–हिसार एक्सप्रेस: बीकानेर से चलकर रतनगढ़ तक ही जाएगी। (रतनगढ़–हिसार आंशिक रद्द)
  • 14891 जोधपुर–हिसार एक्सप्रेस: जोधपुर से चलकर चूरू तक ही जाएगी। (चूरू–हिसार आंशिक रद्द)
  • 54604 लुधियाना–चूरू सवारी: लुधियाना से चलकर हिसार तक ही जाएगी। (हिसार–चूरू आंशिक रद्द)

24 दिसंबर 2025

  • 14898 हिसार–बीकानेर एक्सप्रेस: हिसार के बजाय रतनगढ़ से संचालित होगी। (हिसार–रतनगढ़ आंशिक रद्द)
  • 14892 हिसार–जोधपुर एक्सप्रेस: हिसार के बजाय चूरू से संचालित होगी। (हिसार–चूरू आंशिक रद्द)
  • 54605 चूरू–लुधियाना सवारी: चूरू के बजाय हिसार से संचालित होगी। (चूरू–हिसार आंशिक रद्द)

मार्ग परिवर्तित ट्रेन

  • 54310 हिसार–दिल्ली सवारी (24 दिसंबर 2025): यह ट्रेन हिसार–भिवानी–रेवाड़ी मार्ग से चलाई जाएगी।
    • परिवर्तित मार्ग में ठहराव: हांसी, भिवानी, चरखी दादरी और झाड़ली

यात्रियों से अपील: यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे पूछताछ या आधिकारिक माध्यमों से अवश्य प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़