श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 18 दिसम्बर 2025। भारत के कार बाजार में मजबूती, सुरक्षा के साथ-साथ अत्याधुनिक तकनीक से अपना सिक्का जमा चुकी टाटा कम्पनी की लिजेंड कार “सिएरा” कार शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ स्थित टाटा शो-रूम में पहुंचेगी। नेशनल हाईवे पर पूर्व विधायक किशनाराम नाई के पेट्रोल पंप के पास स्थित टाटा मोर्टस के शो-रूम प्रबंधक गोविंद सारस्वत ने बताया कि सिएरा के लिए कार प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है एवं यह पहली ही गाड़ी है, जिसके लिए अप्रत्याशित एवं ऐतिहासिक बुकिंग गाड़ी देखने से पहले ही हो गई है। अकेले श्रीडूंगरगढ़ से अभी तक 27 सिएरा कार हेतु बुकिंग की जा चुकी है। बड़ी संख्या में ऐसे कार प्रेमी भी है जिन्होनें सिएरा ही लेने का मन बना लिया है और शुक्रवार को कार देखने के बाद अपनी बुकिंग कन्फर्म करेगें। शो-रूम संचालक संजय स्वामी ने बताया कि सिएरा का डिस्पले मॉडल केवल एक दिन के लिए ही श्रीडूंगरगढ़ रहेगा एवं शनिवार को यह नोखा शो-रूम में डिस्पले किया जाएगा। सिएरा की बुकिंग एवं अधिक जानकारी के लिए 9929448585 या 9829741551 पर सम्पर्क किया जा सकता है। सिएरा का पेट्रोल में स्मार्ट प्लस मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 11.49 लाख है, ये ऑन रोड कीमत 13.50 लाख रुपए से शुरू हो रही है। इसी प्रकार डीजल में स्मार्ट प्लस मॉडल एक्स शो-रूम 12.99 लाख व ऑन रोड़ 15.60 लाख रुपए से शुरू हो रही है।
29 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज, इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में हुई शामिल सिएरा।
श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE। टाटा की सिएरा एसयूवी में पहली ऐसी कार बन चुकी है, जिसका हाईपेरियन पेट्रोल इंजन 29 किलोमीटर प्रति लीटर का माईलेज दे रहा है। यह दावा करते हुए इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड ने NATRAX टेस्ट के आधार पर सिएरा को इसका प्रमाण पत्र भी दिया है। अपने लुक, फीचर्स, तकनीक, सुविधाएं, स्पेस आदि में अपने सैगमेंट में टॉप होने के कारण इसे मिनी डिफेंडर का खिताब भी कार प्रेमी दे चुके है।