WhatsApp Menu
रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  | 

पेंशनर्स को सक्रिय रहना जरूरी, तभी रहेगा स्वस्थ जीवन

डूंगरगढ़ one 17 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। पेंशनर्स दिवस के अवसर पर पेंशनर्स भवन में जिला उपशाखा की वार्षिक अधिवेशन बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उप-कोषाधिकारी अरविंद गर्ग रहे। उन्होंने कहा कि पेंशनर्स को पेंशन से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इनके समाधान के लिए उप-कोष कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग ने कहा कि सेवा निवृत्ति के बाद यदि पेंशनर्स सामाजिक गतिविधियों से जुड़े रहते हैं तो जीवन बोझ नहीं लगता और आत्मसंतुष्टि मिलती है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्याम महर्षि ने कहा कि पेंशनर्स को समय के साथ अपने स्वभाव में सकारात्मक बदलाव लाकर समाज सेवा में सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि साथियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखना मानसिक संतुलन और संतुष्टि के लिए आवश्यक है।

पूर्व उप-कोषाधिकारी बजरंग सेवग ने आठवें वेतन नियतन में पेंशनर्स को लाभ से वंचित रखने की स्थिति पर प्रकाश डालते हुए भविष्य की पेंशन व्यवस्था की जानकारी दी। उन्होंने जीवित प्रमाण-पत्र सत्यापन प्रक्रिया तथा वर्ष 2008 से पहले सेवा निवृत्त कार्मिकों की पारिवारिक पेंशन में जन्मतिथि केवल वर्ष के रूप में दर्ज होने से आ रही समस्याओं का भी उल्लेख किया।

शाखा मंत्री सत्यनारायण योगी ने संगठन के तीन वर्षीय कार्यकाल की जानकारी देते हुए पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस अवसर पर 75 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके 12 पेंशनर्स का शाल, श्रीफल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि अरविंद गर्ग और अध्यक्ष श्याम महर्षि का भी शाल-श्रीफल से सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का संचालन सत्यदीप ने किया, जबकि शाखाध्यक्ष करणीसिंह बाना ने सभी अतिथियों और पेंशनर्स का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़