WhatsApp Menu
रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से न्यूज एक्सप्रेस में पढ़ें आज की कुछ खास खबरें एकसाथ:-  |  एनएच-11 पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, पुलिस-टोल टीम ने वाहन चालकों को दिए सड़क सुरक्षा के संदेश  |  ट्रेक्टर टॉली में पीछे से जा भिड़ी पिकअप, दो युवक गंभीर घायल।  | 

गांव में भिड़े दो गुट, दो युवकों के फूटे सिर, दोनों अस्पताल में भर्ती, 18 जनों के खिलाफ दो परस्पर मामले दर्ज

श्रीडूंगरगढ़ ONE 17 दिसंबर 2025। क्षेत्र के एक गांव में रूपयों के पुराने लेन देने के मामले में दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसमें दो युवकों के सिर फूटे और दोनों को पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गांव सांवतसर की रोही में 15 दिसंबर 2025 की शाम करीब 4 बजे दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों के घायलों ने पीबीएम में पर्चा बयान दिए और सेरूणा थाने के हैड कांस्टेबल सत्यवीर मामले दर्ज किए। सत्यवीर बुधवार सुबह एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंचे है व मामले की जांच करते हुए सबूत जुटा रहें है। थाने में दर्ज पहले मामले में सांवतसर निवासी 37 वर्षीय प्रह्लादराम उर्फ सुनील पुत्र महीराम बिश्नोई ने इसी गांव के 9 जनों पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी फुलाराम, मुखराम व चैनाराम पुत्र रत्तीराम बिश्नोई, चैनाराम के बेटे कैलाश, अभिषेक तथा मोखराम के बेटे अशोक, प्रदीप, फुलाराम के बेटे रामकिशन ने एकराय होकर 15 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उसके व उसके भांजे विकास के साथ जेई, बरछी, लाठियों से मारपीट की।
परस्पर दूसरा मामला भी दर्ज हुआ जिसमें 25 वर्षीय अभिषेक पुत्र चैनाराम बिश्नोई ने इसी गांव के 9 जनों पर आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी बजरंग उर्फ बाला, हरिराम, सुनील, महीराम बिश्नोई के बेटे भगवानाराम, श्यामसुदंर व मुन्नीराम, प्रह्लाद उर्फ सुनील, मुकेश पुत्र बीरबल निवासी सांवतसर, विकास पुत्र शिवलाल निवासी पीथरासर नोखा ने 15 दिसंबर की शाम करीब 4 बजे उसके व उसके पिता, परिजनों के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी भाभी के साथ बदतमीजी करते हुए पिस्तौल से फायर किए। आरोपियों ने तलवार लहराते हुए धमकियां दी। पुलिस द्वारा दोनों मामले दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़