WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन, गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों पर फूटा गुस्सा; पीएम का पुतला जलाया  |  सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर घायल, पिता ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज करवाया  |  सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों को लेकर बाजार में चलाया जागरूकता अभियान  |  रविवार को उपखण्ड़ कार्यालय के समक्ष पहुंचें कांग्रेसी, जलाया मोदी का पुतला, लगाए नारे।  |  15 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

दूसरे दिन 85 चालकों के नेत्र जांच कर, 26 को दिए चश्मे

श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत लखासर टोल प्लाजा पर सोमवार व मंगलवार दो दिवसीय नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के पहले दिन 50 और दूसरे दिन 85 लोगों के नेत्रों की जांच की गई है। शिविर में 26 भारी वाहन चालकों को नि:शुल्क चश्मे भी वितरित किए गए। शिविर में श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस स्टाफ भी मौजूद रहा व वाहनों चालकों से यातायात संबंधी नियमों का पालन करने की समझाईश की। शिविर में राजकीय बेगराज सोमाणी नेत्र चिकित्सालय के प्रभारी डॉ सुनील गोयल व स्टाफ दीपमाला शर्मा, मधु कुमारी और बीकानेर के दो निजी चिकित्सालयों के डॉ कपिल चौहान व सलमान ने अपनी सेवाएं दी। यहां आधुनिक मशीनों की सहायता से नेत्र जांच की गई। इस दौरान टोल मैनेजर सुनील सिंह ने बताया कि स्टाफ के सहदेव सिंह, उम्मेद सिंह, अमित नौटियाल सहित स्टाफ सक्रिय रहा और अनेक वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। शिविर के सफल आयोजन पर टोल मैनेजर ने सभी का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़