WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

अतिथियों ने किया उद्घाटन, उत्साही रक्तदाता कर रहें रक्तदान

श्रीडूंगरगढ़ श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। रक्तदान मानवता की सेवा में किया गया अमूल्य दान है। जो किसी अनजान के प्राण बचाने में रक्षक बनता है। ये सेवा और धर्म का सार है। ये विचार स्वामी रामानंद जी महाराज (ऋषिकेश) ने विश्व हिंदू परिषद के रक्तदान शिविर के उद्घाटन अवसर पर कही। महाराज ने सभी स्वस्थ युवाओं से रक्तदान करने का आह्वान किया। माहेश्वरी सेवा सदन के भवन में आयोजित शिविर में उद्घाटन समारोह में मंच पर महाराज सहित जिलाध्यक्ष जगदीश स्वामी, संरक्षक भंवरलाल दुगड़, खंड संचालक आशाराम पारीक, राधेश्याम तापड़िया ने मंत्रोच्चार के साथ दीप प्रज्जवलन कर शिविर प्रारंभ किया। जिलाध्यक्ष स्वामी ने महाराज का सम्मान करते हुए स्वागत उद्बोधन दिया। स्वामी ने कहा कि हिंदू समाज उन्नति की ओर अग्रसर है और सर्वे भवन्तु सुखिन: के मार्ग पर चल कर संकल्प बद्ध होकर प्रगति पथ पर बढ़ रहा है। शिविर का विधिवत उद्घाटन फीता काटकर मुख्य अतिथि विधायक ताराचंद सारस्वत, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, उपजिला अस्प्ताल प्रभारी ओमप्रकाश स्वामी ने उद्घाटन किया। अतिथियों ने रक्तदाताओं का हौसला बढ़ाते हुए रक्तदान को महादान बताया। अतिथियों ने रक्तदान को पीड़ित मानवता की सेवा में योगदान करना बताया। महिला रक्तदाता भी उत्साह के साथ रक्तदान करने पहुंच रही है। बड़ी संख्या में मौजिज लोग शिविर स्थल पर पहुंचे है और रक्तदान करते हुए रक्तदाताओं का हौसला भी बढ़ा रहें है। सुबह 10 बजे रक्तसंग्रहण टीम ने रक्तदान शुरू किया व दिन भर रक्तदान जारी रहेगा। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है। विश्व हिंदू परिषद व सहयोगी संगठन बजरंग दल, मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी के सदस्य कार्यकर्ता अपनी सेवाएं दे रहें है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़