श्रीडूंगरगढ़ ONE 16 दिसंबर 2025। देर रात हाइवे पर गांव हेमासर के निकट एक अनार से भरा ट्रक पलट जाने से यातायात बाधित हुआ।
रात करीब 11 बजे एक ट्रक बीकानेर से अनार भरकर जयपुर की ओर जा रहा था। अचानक ओवरटेक करते हुए भारी वजन के कारण ट्रक पलट गया। गनीमत रही घटना में कोई घायल नहीं हुआ और टोल पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंच गई। टोल क्रेन से ट्रक को सड़क से हटा कर यातायात सुचारू करवाया गया।