WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

आओ! रक्तदान करें: श्रीडूंगरगढ़ में कल विशाल रक्तदान शिविर, सेल्फी पॉइंट का रहेगा आकर्षण

डूंगरगढ़ one 15 दिसम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। विश्व हिंदू परिषद (VHP) के तत्वावधान में आडसर बास के माहेश्वरी सेवा सदन में कल विशाल रक्तदान शिविर आयोजित होगा। कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।

शिविर स्थल को सजाया गया है

कार्यकर्ता श्याम सुंदर जोशी ने बताया कि शिविर में रक्तदाता सुविधा के लिए सेल्फी पॉइंट भी लगाया गया है। अधिक से अधिक रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

बेड लगकर तैयार

वीएचपी, मातृ शक्ति, बजरंग दल और दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान के लिए आह्वान करते हुए कहा कि “आओ! रक्तदान करें। मानव है, मानवता में प्राण भरें”। कार्यकर्ता ने बताया कि शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम से होगा। इस अवसर पर ऋषिकेश वाले दंडी स्वामी रामानंद महाराज दीप प्रज्ज्वलित करेंगे और उसके बाद रक्तदान शिविर शुरू होगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आहूत विचार गोष्ठी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़