WhatsApp Menu
आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  |  विकसित राजस्थान रन 2026 में एनएसएस स्वयंसेवकों की भागीदारी, महाविद्यालय में भाषण, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित  | 

पुलिस दल-बल के साथ पहुंची टीम ने चलाया बुलडोजर, दो अलग-अलग स्थानों पर बन्द किए रास्तों को खुलवाया

श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। क्षेत्र में सोमवार शाम प्रशासनिक दल द्वारा दो बड़ी कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। पुलिस दल बल के साथ टीम ने अलग-अलग स्थानों पर लंबे समय से बंद दो कट्टाणी रास्तों को बुलडोजर की मदद से खुलवाया है। गांव कितासर बिदावतान की रोही में सोलर कंपनियों व खातेदार द्वारा खसरा नबंर 379/131, 380/131  का चालानी रास्ता रोक दिया गया। सोलर कंपनी ने रास्ते में अवरोध खड़ा कर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया। सोमवार शाम नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल मौका मजिस्ट्रेट की देखरेख में प्रशासनिक टीम व पुलिस बल ने ये रास्ता खुलवाया। यहां बुलडोजर चला कर दीवार को गिराया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई गांव बिग्गाबास रामसरा की रोही में अंजाम दी गई। यहां बिग्गाबास रामसरा से अमृतवासी सड़क बनाने के लिए पर लंबे समय से पीडब्ल्यूडी व ठेकेदार परेशान हो रहें थे। विभागीय अधिकारी मुखराम बाना ने बताया कि बजट घोषणा 2024-25 में स्वीकृत सड़क के निर्माण नहीं हो रहा था। क्योंकि मौके पर खसरा नबंर 378, 324, 331, 354, 351 व 826/334 में गुजरने वाले कट्टाणी मार्ग को अनेक खातेदारों ने रोक लिया था। इस पर टीम ने मौके पर पहुंच कर कड़ी समझाईश की व रास्ता खुलवाया। यहां टीम को हल्का विरोध झेलना पड़ा और पुलिस ने सख्ती बरती। आखिरकार कड़ी मशक्कत के बाद रास्ता खुलवाया गया। दोनों कार्रवाइयों में भू-अभिलेख निरीक्षक शंकरलाल जाखड़ व राजबाला मीणा, बिग्गाबास रामसरा पटवारी सुनिता चौधरी, बिग्गा पटवारी राकेश कुमार, कितासर भाटियान पटवारी संदीप खीचड़, सातलेरा पटवारी लीला स्वामी सहित बड़ी संख्या में पुलिस दल साथ रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़