श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। एक और प्रदेश सरकार 2 साल पूरे होने पर विकास कार्यो को गिनवाने गांव गांव विकास रथ पहुंचा रही है वहीं प्रदेशभर में तीन विधायकों के रूपए लेकर विधायक निधी बांटने का मामला गर्म है। ऐसे माहौल में सोमवार को श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में भी भरस्टाचार की गूंज सुनाई दी। हुआ यूं के क्षेत्रीय विधायक सोमवार को सरकार के सुशासन विकास रथ यात्रा के गांव साँवतसर में शामिल हुए और कार्यक्रम में मूंगफली खरीद में सरेआम भ्रष्टाचार होने के आरोप किसानो में उनके सामने ही लगा दिए। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोमवार को विकास रथ यात्रा के गांव सांवतसर कार्यक्रम में विधायक सहित भाजपा नेताओं की उपस्थिति में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें विधायक अपना उदबोधन दे रहे थे व इसी दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की बात कही। उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहें है की रूपए लेकर तुलवाई हो रही है, लेकिन मुझे नही कहा, कही भी भरस्टाचार की बात हो तो मुझ से आकर कहते, मैं संज्ञान लेता। इसी दौरान वहां बैठे एक बुजुर्ग किसान भड़क गए। किसान ने खड़े होकर 40 हजार रूपए देकर मूंगफली तुलवाने की बात कही। इस पर माहौल में गहमागहमी हो गई और विधायक अपने समर्थकों के साथ माइक छोड़कर तुंरन्त कार्यक्रम से रवाना हो गए।