श्रीडूंगरगढ़ ONE 15 दिसंबर 2025। विश्व हिंदू परिषद द्वारा कल मंगलवार को आड़सर बास के माहेश्वरी सेवा सदन भवन में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक महा रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। विहिप सहित सहयोगी संगठन बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी की सोमवार को अंतिम तैयारी बैठक भवन प्रांगण में ही संपन्न हुई है। बैठक में पदाधिकारियों ने शिविर संबंधी कर्तव्यों की जिम्मेदारी देते हुए सभी कार्यकर्ताओं से मानव सेवा हितार्थ तन मन से सेवा देने की प्रेरणा दी। बैठक में सभी पदाधिकारी मौजूद रहें और शिविर को सफल बनाने का संकल्प लिया। शिविर में सुबह 9 बजे दीप प्रज्ज्वलन किया होगा तथा सुबह सवा नौ बजे बौद्धिक होगा। सुबह 9.30 बजे शिविर का उद्घाटन किया जाएगा। शिविर में सभी रक्तदाताओं का मंच पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया जाएगा। शिविर स्थल पर विभिन्न आकर्षक सेल्फी पॉइंट भी सजाए गए है। सेल्फी पॉइंट के साथ रक्तदाता अपनी फोटो भी ले सकेंगे। रक्तदाताओं के लिए विभिन्न व्यवस्थाएं की है। महिला रक्तदाताओं के लिए रक्तदान करने की पृथक व्यवस्था रहेगी। बता देवें शहर सहित ग्रामीण अंचल से भी बड़ी संख्या में रक्तदाता पीड़ित मानवता की सेवार्थ रक्तदान करने शिविर में शामिल होंगे। शिविर आयोजक सदस्य रक्तदान के लिए युवा शक्ति से संपर्क करने में जुटे है।