श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। श्रीसत्य साई की प्रेम प्रवाहिनी रथ यात्रा शनिवार दोपहर 3.30 बजे हाइवे स्थित पुष्करणा समाज भवन पहुंची। यहां श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पुष्पवर्षा करते हुए रथ का स्वागत किया और संत श्रीसत्य साईं की चरण पादुकाओं का पूजन किया। रथ के साथ आए यात्रा संचालक विनोद माथुर, गुलशन कपूर, हरबंस लाल धीर, प्रदीप नेपालियन, उमेश सक्सेना और अजय स्वामी का श्रद्धालुओं ने माल्यापर्ण कर शॉल ओढ़ाया। विनोद माथुर ने श्रीसत्य साई बाबा के सेवा कार्यों को भजन के माध्यम से सुनाया। गुलशन कपूर ने साईं के बारे में जानकारी देते हुए इस रथ यात्रा के उद्देश्यों की जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने पांच बजे तक भजन कीर्तन व नामजप किया। साईं अनुयायी नरेन रिझवानी ने सपत्नी साई आरती संपन्न की। नरेन ने बताया कि कार्यक्रम में अशोक वासवानी, मनोज पंडित, दुर्गाप्रसाद खट्टनाणी, कन्हैयालाल, रवि रिझवानी, अविनाश संगवानी, राजेश दातवानी, प्रेम लोंगवानी, दिलीप खट्टनाणी, कपिल भगतानी, नरेंद्र रिझवानी व किसन स्वामी सहित अनेक महिलाएं व श्रद्धालु शामिल हुए।