WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए निकलेंगे विकास रथ, श्रीडूंगरगढ़ के इन गांवो सहित जिले में करीब तीन दर्जन स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। रविवार को बीकानेर से विकास रथ रवाना होगा जिसके माध्यम से सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। श्रीडूंगरगढ़ के पांच गांवो सहित जिले भर में करीब तीन दर्जन स्थानों पर ये रथ पहुंचेगा।
जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने बताया कि राज्य सरकार के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण होने पर जिले में ‘विकास रथों’ द्वारा रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिला कलक्टर ने बताया कि रविवार को कोलायत विधानसभा की नगरासर, सेवड़ा, बीकमपुर, गोगड़ियावाला तथा फूलासर बड़ा में, लूणकरणसर के बखुसर, सुई, खोडाला, शेखसर और शेरपुर में, खाजूवाला के आठ केवाईडी, 17 केवाईडी, 22 केवाईडी, 14 बीडी और 20 बीडी, नोखा के सोवा, सोनियाला, जसरासर, गजसुखदेसर और बिलनियासर में, श्री डूंगरगढ़ के लालमदेसर छोटा, लालमदेसर बड़ा, कुचौर अगुणी, कुचौर अथूणी और बादनू में, बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के पीबीएम अस्पताल, अंबेडकर सर्किल, अग्रसेन सर्किल, तुलसी सर्किल तथा सादुल सिंह सर्किल में तथा बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के आवासन मंडल कार्यालय, सामुदायिक भवन, मुक्ता प्रसाद हॉस्पिटल, पुलिस स्टेशन के आगे तथा पूगल रोड सब्जी मंडी के आगे रथों के माध्यम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़