WhatsApp Menu
16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  |  कितासर बीदावतान से देशनोक के लिए विशाल डाक ध्वजा यात्रा 22 मार्च को  | 

बारात से लौट रही बोलेरो भिड़ी मिनी ट्रक से, एक की मौत तीन गंभीर घायल।

श्रीडूंगरगढ़ ONE 13 दिसंबर 2025। नेशनल हाइवे पर शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे हुए दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र के गांव गुसाईंसर बड़ा में मातम पसर गया है। गांव के एक परिवार में विवाह समारोह संपन्न होने के बाद बीकानेर से बारात लौट रही थी। रायसर के पास बारात की बोलेरो गाड़ी एक मिनी ट्रक से भिड़ गई। हादसे में वर के छोटे चाचा 45 वर्षीय लालचंद सारस्वत की दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला मांगी और दो पुरूष बाबूलाल व निर्मल घायल हो गए। घायलों को पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचाया गया, जहां मांगी की हालात गंभीर बताई गई। रात को मांगी को जयपुर रेफर कर दिया गया। हादसे की खबर गांव भर में फैल गई और मंगल गीतों के बीच पड़े इस विघ्न से हर कोई गमगीन हो गया। ग्रामीण व्यथित परिवार को सांत्वना दे रहें है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो बुरी तरह से आगे की ओर से चिपक गई। मिनी ट्रक भी पलट गया जिसे क्रेन की सहायता से उठाया गया। नापासर थाना पुलिस के एएसआई जगदीश कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को थाने खड़ा करवाया व मामले की छानबीन की जा रही है।
विवाह के लिए सूरत से आया था परिवार, तीन बच्चों का पिता था लालचंद।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। गुसाईंसर का सारस्वत परिवार सूरत प्रवासी था। सूरत में परिवार जरी मशीन के काम से जुड़ा है। ये पुत्र के विवाह समारोह के लिए ही गांव आए थे और गुरूवार को बीकानेर बारात गई थी। शुक्रवार को बारात से लौटते समय दु:खद हादसा हो गया। हादसे में मृतक लालचंद सारस्वत दो नाबालिग बेटियों व एक बेटे का पिता था। लालचंद भतीजे के विवाह में खूब प्रसन्न था। वह अपने जीजा निर्मल, पड़ोस में ही रहने वाली और बीकानेर में विवाहित मांगी व मांगी का भाई बाबूलाल के साथ बोलेरो से गांव लौट रहें थे। लालचंद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और मांगी भी गंभीर रूप से घायल हो गई। मांगी को जयपुर रैफर किया गया और परिजन मांगी, बाबूलाल व निर्मल तीनों को ही जयपुर ले गए। गांव में माहौल गमगीन हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़