WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

श्रीडूंगरगढ़ से पढ़े न्यूज एक्सप्रेस में कुछ खास खबरें एकसाथ

खोया-पाया : बस में गलती बैग की अदला बदली हुई, करें इन नबंरो पर संपर्क।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। क्षेत्र में गांव बाना निवासी पुखराज सुथार गुरूवार को श्रीडूंगरगढ़ से कातर बस में सफर कर रहें थे। श्रीडूंगरगढ़ घुमचक्कर कोई यात्री भूलवश अपना बैग छोड़ गया व पुखराज का नीला बैग ले गया। पुखराज ने अपना बैग लौटाने की अपील करते हुए बताया कि उस यात्री का बैग उनके पास सुरक्षित है और उनका बैग लौटाने के लिए वो यात्री 7976007 861 पर संपर्क कर अपना बैग ले सकता है। पुखराज ने बताया कि उनके बैग में एक घड़ी, लाइट एडेप्टर, मोबाइल चार्जर, टिफिन बॉक्स और कुछ कपड़े है।

माकपा बैठक में मूंगफली खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप, दो दिवसीय प्रशिक्षण की तैयारी।
श्रीडूंगरगढ़ ONE। माकपा कार्यालय में शुक्रवार को तहसील कमेटी की बैठक तहसील सचिव मुखराम गोदारा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया ने समर्थन मूल्य पर हा रही मूंगफली खरीद में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। महिया ने कहा कि केंद्रों पर किसानों को मूंगफली की गुणवत्ता, नमी व अन्य कमियां बताकर किसानों को तुलाई के दौरान लूटा जा रहा है। क्षेत्र में किसानो की हालत दयनीय है और जिले में कोई सुनने वाला नहीं है। बैठक में प्रभारी डॉ सीमा जैन उपस्थित रही। जैन ने बीकानेर में माकपा का 18 व 19 दिसंबर को जिले भर से माकपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का 2 दिवसीय प्रशिक्षण के बारे में जानकारी दी। जैन ने बताया कि माकपा के राष्ट्रीय युवा नेता और हिमाचल विश्विद्यालय शिमला के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष डॉक्टर विक्रम सिंह और मध्यप्रदेश के किसान नेता बादल सरोज व्याख्यान देंगे। बैठक में अशोक शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर के जरिए जिलेभर के माकपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से मजबूत करेंगे ताकि जनता की हिफाज़त की लड़ाई मजबूती से लड़ी जा सके। बैठक में सोनियासर सरपंच नंदू बिहानी, सत्तासर सरपंच सुनील मलिक, टेउ सरपंच सुनील मेघवाल, पूर्व सरपंच भागीरथ सुथार, गिरधारी जाखड़, सत्तूनाथ सिद्ध, गणपत महिया, मालाराम सांसी, ओमप्रकाश कस्वां, छात्र नेता मुकेश ज्याणी, सहीराम सातलेरा, सांवरमल सहू, दौलत मेघवाल, मुखराम नायक, शौकीन क़ाज़ी, जावेद बेहलीम, डूंगर महिया, नोपाराम डूडी सहित अनेक माकपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़