WhatsApp Menu
विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  |  आज की इवनिंग न्यूज एक्सप्रेस।  |  कोटा में जांगिड़ ब्राह्मण फाउंडेशन का प्रतिभा सम्मान समारोह, राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार हुए शामिल  |  छात्रावास में होंगे कई निर्माण कार्य, कुश्ती दंगल का हुआ पोस्टर विमोचन।  | 

स्कूली बच्चों को यातायात संबंधी नियमों की दी जानकारी, किया जागरूक

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। श्रीडूंगरगढ़ थाना पुलिस ने भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में शुक्रवार को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। यहां सैंकड़ो बच्चों को यातायात संबंधी नियमों की जानकारी देते हुए जागरूक होने की बात कही।
थानाधिकारी के निर्देशन में हैड कांस्टेबल बलवीर काजला ने बच्चों से कहा कि सड़क पर चलते समय बच्चे अपना पूरा ध्यान अपने आस पास के वातावरण पर ही देवें। काजला ने कहा कि देश के प्रत्येक जिम्मेदार नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन के साथ जागरूकता भी जरूरी है। उन्होंने यातायात नियमों के बारे में बताते हुए इन नियमों को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। काजला ने निर्धारित गति सीमा के बारे में बताया एवं नियंत्रित गति से वाहन संचालन की बात कही। जो संचालन समय पर परिस्थितियों के अनुसार निर्धारित होती है। सड़क पर घुमाव के दौरान ओवरटेकिंग नहीं करने एवं अधिक लंबाई वाले वाहनों से सावधानी पूर्वक ओवरटेक करने के लिए प्रेरित किया। कोहरे में वाहन संचालन में विशेष सावधानी बरतने की बात कही। आधुनिक वाहनों में दिए जाने वाले सड़क सुरक्षा फीचर्स के बारे में बताया जो सुरक्षित संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। इस दौरान कक्षा 6 से 12 तक के किशोर व युवा विद्यार्थी कार्यशाला में शामिल हुए। बच्चों ने विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं के उत्तर भी लिए। विद्यालय स्टाफ ने हैड कांस्टेबल बलवीर काजला का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़