WhatsApp Menu
श्रीडूंगरगढ़ में 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित, गैस सिलेंडर कालाबाजारी और पेयजल शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई  |  एजेंसी पर उमड़ रही भीड़, कमर्शियल बंद होने से मची हड़बड़ी, घरेलू सप्लाई सुचारू का दावा, एसडीएम ने बनाया कंट्रोल रूम  |  20 मार्च को होगा रंगारंग आयोजन, विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेता होंगे पुरस्कृत, प्रवेश नि:शुल्क  |  विधिक जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी कानूनी अधिकारों की जानकारी  |  16 मार्च 2026 का पंचांग, साथ जाने और भी कई खास बातें आचार्य श्रीडूंगरगढ़ ONE के साथ।  | 

सुशासन पखवाड़ा के तहत जिले भर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम, श्रीडूंगरगढ़ के दिलीप सिंह बने जिला संयोजक

श्रीडूंगरगढ़ ONE 12 दिसंबर 2025। राजस्थान में भाजपा सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने सुशासन पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत जिले भर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया ने प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशानुसार सुशासन पखवाडा़ के सफल संचालन हेतु तीन सदस्यीय जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। पंचारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि समिति में जिला संयोजक दिलीप सिंह राजपुरोहित को नियुक्त किया गया है वहीं सहसंयोजक राजाराम ओझा व सुरेंद्र स्वामी को बनाया गया है। विदित रहें दिलीप सिंह गांव आड़सर के निवासी है और लगातार कई वर्षों से संगठन सेवा में सक्रिय है। पंचारिया ने कहा कि समिति आगामी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा सभी विभागों एवं मोर्चों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

home होम layers मोबाइल नंबर mic ऑडियोज़ smart_display शॉर्ट्स theaters शोज़